राजस्थान की तीन शख्सियतों को राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने सोमवार को पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राजस्थान की तीन शख्सियतों को पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मूर्मू ने जीवन रक्षा प्रणाली के लिए जयपुर की डॉक्टर माया टंडन, ध्रुपद गायकी के लिए जयपुर के पंडित लक्ष्मण भटट तैलंग और बहरूपिया कलाकार भीलवाड़ा की भोमियों का रावला चौक में रहने वाले जानकी लाल भांड को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
इसी वर्ष पद्म श्री से सम्मानित बीकानेर के मांड गायक अली मोहम्मद, गनी मोहम्मद ने बताया कि उन्हें अगले चरण में पद्म श्री सम्मान मिलेगा। लक्ष्मण भटट तैलंग की ओर से पद्मश्री सम्मान उनके पुत्र रवि शंकर भट्ट तैलंग ने प्राप्त किया।
पद्म पुरस्कारों की बात करें तो साधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण दिया जाता है। वहीं, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा और पद्मश्री पुरस्कार विशिष्ट सेवा के लिए दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों के लिए जाति, व्यवसाय, पद या लिंग आदि के हिसाब से भेदभाव नहीं किया जाता है।