जयपुर

राजस्थान में यहां 22KM के दायरे में बनेंगे 3 बड़े फ्लाईओवर, 95 करोड़ रुपए होंगे खर्च; लाखों लोगों को होगा फायदा

Rajasthan New Flyover: जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमेर से चंदवाजी के बीच 22 किलोमीटर के दायरे में जल्द ही तीन बड़े फ्लाईओवर बनेंगे।
less than 1 minute read
Nov 06, 2025
flyover
photo: AI generated

New Flyovers in Jaipur: जयपुर से दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर जल्द ही ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। आमेर से चंदवाजी के बीच 22 किलोमीटर के दायरे में तीन बड़े फ्लाईओवर बनेंगे। सार्वजनिक निर्माण विभाग (राजमार्ग) ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है और निर्माण प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है। विभाग ने संबंधित स्थानों पर नोटिस जारी करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

सूत्रों के अनुसार जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूकस, अचरोल और ताला मोड़ पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जिनकी कुल अनुमानित लागत करीब 95 करोड़ है। इन फ्लाईओवर के निर्माण से इस मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और लगातार बढ़ते हादसों में कमी आएगी। इसके अलावा घाटी स्थित निजी यूनिवर्सिटी के सामने फुट ओवरब्रिज बनेगा।

पीडब्ल्यूडी (राजमार्ग) अधिकारियों के अनुसार सभी तकनीकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और 15 नवंबर तक कार्य शुरू होने की संभावना है। नए फ्लाईओवर बनने से यातायात सुगम होगा। इसके अलावा कूकस, अचरोल और ताला मोड़ क्षेत्र के लाखों लोगों को फायदा होगा।

यहां बनेंगे नए फ्लाईओवर

कूकस: यहां एक किलोमीटर लंबी पुलिया बनेगी।
अचरोल: गुरुद्वारा से पेट्रोल पंप के पास स्थित कॉलेज तक 1 किमी लंबी पुलिया बनेगी।
ताला मोड़: अचरोल पुलिया से मंगलेश्वर महादेव मंदिर तक करीब 2 किमी लंबी पुलिया का निर्माण होगा।

Updated on:
06 Nov 2025 12:41 pm
Published on:
06 Nov 2025 12:41 pm