जयपुर

Rajasthan Weather: 14–15 मार्च को कई जिलों में मेघगर्जन और आंधी का अलर्ट, 18 से 20 मार्च के बीच फिर बदलेगा मौसम

Rajasthan Temperature Update: आने वाले एक सप्ताह के दौरान राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिलने के संकेत हैं।
2 min read
Mar 14, 2026
Feature image

Rajasthan Rain Alert: जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च को कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर तथा जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को भी प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का असर बना रह सकता है। जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों के उत्तरी भागों के साथ ही गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अचानक तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं, जिससे मौसम में ठंडक महसूस होगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में 18 से 20 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में फिर से तेज आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

आने वाले एक सप्ताह के दौरान राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिलने के संकेत हैं।

Updated on:
16 Mar 2026 10:52 am
Published on:
14 Mar 2026 12:23 pm