जयपुर

Weather Update : नया पश्विमी विक्षोभ सक्रिय, आज इन 18 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया DOUBLE ALERT

Weather Update : पश्विमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 18 जिलों में यलो और छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Mar 2024, 7:26 AM IST
heavy_rain_in_cg_.jpg

Weather Update : पश्विमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 18 जिलों में यलो और छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र के अनुसार 1 मार्च से एक और नया तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 1-2 मार्च को जयपुर सहित कई संभाग के कुछ भागों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर सहित कई जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने व बारिश की संभावना है। इसके अलावा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैेसलमेर, श्रीगंगानगर में ओलावृष्टि की अलर्ट जारी किया है।

इस बार फरवरी में रही ठंडक
पिछले साल की तुलना में इस बार फरवरी में ठंडक बनी रही। बीते साल फरवरी में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 18.4 से 19.5 डिग्री तक रहा था। इस बार फरवरी में पांच पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरसात, बादल छाने, तेज हवा चलने के अलावा उत्तरी इलाकों में बर्फबारी हुई।

अब मार्च में बढ़ेगा तापमान
मार्च की शुरुआत हो गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कहीं-कहीं बरसात होगी। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। मालूम हो कि 2018 में मार्च की शुरुआत में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 16.4 से 17.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

Published on: