जयपुर

Today Petrol Diesel Price : खुशखबरी- नए साल के पहले दिन इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, फटाफट जानें कीमत

Today Petrol Diesel Price : 1 जनवरी के साथ ही नए साल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस खास मौके पर देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rates) अपडेट कर दिए गए हैं। तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे फ्यूल की नई कीमतें (Fuel Price) जारी करती हैं।
2 min read
Jan 01, 2024
today_petrol_diesel_price.jpg

Today Petrol Diesel Price : 1 जनवरी के साथ ही नए साल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस खास मौके पर देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rates) अपडेट कर दिए गए हैं। तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे फ्यूल की नई कीमतें (Fuel Price) जारी करती हैं। वहीं राजस्थान की बात करें तो आज जयपुर में पेट्रोल 32 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपए और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 93.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं झालावाड़ा में पेट्रोल 62 पैसे सस्ता होकर 109.17 रुपए और डीजल 56 पैसे सस्ता होकर 94.33 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

प्रदेश के इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल
सोमवार को प्रदेश में अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, धौलपुर, डुंगरपुर, जैसलमेर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर और उदयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं टोंक, सिरोही, सवाईमाधोपुर, नागौर, जोधपुर, जालौर, जयपुर, गंगानगर, दौसा, चूरू, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बारां, बांसवाड़ा और अलवर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

जानिए पेट्रोल डीजल की कीमत
अजमेर- 108.10 - 93.38
अलवर - 108.94 - 94.11
बांसवाड़ा- 110.30 - 95.37
बारां- 109.14 - 94.31
बाड़मेर- 110.22 - 95.30
भरतपुर- 108.17 - 93.42
भीलवाड़ा- 108.84 - 94.03
बीकानेर- 111.08 - 96.08
बूंदी- 108.26 - 93.51
चित्तौड़गढ़- 108.59 - 93.81
चूरू- 110.91 - 95.91
दौसा - 109.65 - 94.75
धौलपुर - 108.91 - 94.09
डुंगरपुर- 110.22 - 95.30
गंगानगर- 113.48 - 98.24
हनुमानगढ़- 112.61 - 97.45
जयपुर - 108.48 - 93.72
जैसलमेर- 110.74 - 95.77
जालौर- 109.78 - 94.90
झालावाड़- 109.17 - 94.33
झुंझुनूं- 109.54 - 94.68
जोधपुर - 108.58 - 93.82
करौली- 109.03 - 94.19
कोटा- 108.01 - 93.28
नागौर- 109.88 - 94.99
पाली- 109.03 - 94.23
प्रतापगढ़- 108.53 - 93.78
राजसमंद- 108.98 - 94.17
सवाईमाधोपुर - 110.36 - 95.40
सीकर - 109.32 - 94.48
सिरोही - 110.39 - 95.46
टोंक - 109.62 - 94.75
उदयपुर - 109.19 - 94.37
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में...)

हर रोज सुबह तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Published on:
01 Jan 2024 09:41 am