सीएम से मिले छह से ज्यादा मंत्री
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से रविवार को दिया कुमारी, मदन दिलावर, गजेन्द्र सिंह खींवसर, जोगाराम पटेल, ओटाराम देवासी, मंजू बाघमार, गौतम दक ने मुलाकात की। इसी तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, गौतम दक ने मुलाकात की। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर भी जयपुर में मौजूद हैं। उनसे मिलने भी अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत पहुंचे।