जयपुर

Rajasthan heatwave: तप रहा राजस्थान: 43°C के करीब पहुंचा पारा, 10 कई शहरों में 40 डिग्री पार, हीटवेव का खतरा

Heatwave alert India: जयपुर. राजस्थान में गर्मी ने अप्रैल के मध्य में ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल को राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 42.8°C दर्ज किया गया, जिससे प्रदेश में गर्मी […]

less than 1 minute read
Apr 15, 2026
फोटो: पत्रिका

Heatwave alert India: जयपुर. राजस्थान में गर्मी ने अप्रैल के मध्य में ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल को राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 42.8°C दर्ज किया गया, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर और तेज हो गया है।

दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग घरों में रहने को मजबूर हुए। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा जैसे प्रमुख शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे अधिक दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

Refinery: राजस्थान पेट्रो ज़ोन से औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति, मजबूत होगा औद्योगिक इकोसिस्टम

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आर्द्रता का स्तर 10 से 30 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे गर्मी और अधिक शुष्क व झुलसाने वाली महसूस हुई। आने वाले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2-3 डिग्री तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

🌡️ 40°C से अधिक तापमान वाले प्रमुख 10 शहर

क्रमशहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
1बाड़मेर42.825.8
2कोटा41.127.0
3चित्तौड़गढ़41.624.8
4जैसलमेर41.725.2
5जोधपुर शहर41.424.3
6फलोदी41.629.2
7बीकानेर40.627.2
8चूरू40.621.1
9श्रीगंगानगर40.720.7
10पिलानी40.420.0

विशेष रूप से 17 और 18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हीटवेव (लू) चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

Road Connectivity: ₹2000 करोड़ से राजस्थान की सड़कों को मिला बूस्ट, 800 KM हाईवे होंगे अपग्रेड
Also Read
View All