जयपुर

Jaipur Traffic Diversion: जयपुर में कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, बसों के भी बदले रूट, धरने के चलते लंबा होगा सफर

Jaipur News: जयपुर में 10 अगस्त को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के चलते टोंक रोड और अजमेर रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस ने बसों के रूट भी बदले हैं और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
2 min read
Aug 10, 2026
jaipur traffic diversion image
AI प्रतीकात्मक तस्वीर

Traffic Diversion Due to Proposed Protest: 10 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे नगर निगम टोंक रोड और अजमेर रोड पर धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन की व्यवस्था की है। आमजन से समानांतर मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

टोंक रोड पर इन रास्तों से निकलेगा ट्रैफिक

टोंक रोड से अजमेरी गेट की ओर आने वाले सामान्य यातायात को लक्ष्मी मंदिर से डायवर्ट कर सहकार मार्ग की ओर भेजा जाएगा। पीएचईडी की ओर से टोंक रोड जाने वाले वाहनों को श्रीराम पथ से निकाला जाएगा। श्रीराम पथ से टोंक रोड की ओर यातायात नहीं आ सकेगा।

विधानसभा रोड (कैलाश टावर) से टोंक रोड की ओर जाने वाले वाहनों को समानांतर मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। देवी पथ से टोंक रोड की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

पंकज सिंघवी मार्ग से टोंक रोड की ओर जाने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा।


दोनों ओर के मुख्य मार्ग बंद होने की स्थिति में जनता स्टोर से यूनिवर्सिटी मोड़ की ओर आने वाले यातायात को जनता स्टोर से राजेंद्र मार्ग की ओर भेजा जाएगा। अजमेरी गेट से सांगानेर की ओर जाने वाले वाहनों को रामबाग चौराहा से जेडीए चौराहा और अम्बेडकर सर्किल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर आरबीआई तिराहा से गणेश मंदिर तिराहा की ओर भी डायवर्जन किया जाएगा।

बसों के लिए भी बदला रूट

टोंक रोड से सिंधी कैंप आने वाली बसें गोपालपुरा पुलिया के नीचे से गोपालपुरा बाइपास, किसान धर्म कांटा, 200 फीट चौराहा और एक्सप्रेस हाईवे से रोड नंबर 14 होते हुए सीकर रोड से सिंधी कैंप पहुंच सकेंगी। सिंधी कैंप से टोंक रोड जाने वाली बसें गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, अजमेर रोड, सोडाला, गुर्जर की थड़ी और गोपालपुरा बाइपास होते हुए टोंक रोड जा सकेंगी।

अजमेर रोड पर भी डायवर्जन

अजमेर रोड से जयपुर की ओर आने वाले सामान्य यातायात को 200 फीट चौराहा से बदरवास और किसान धर्म कांटा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। एक्सप्रेस हाईवे की ओर से 200 फीट चौराहा आने वाले वाहनों को स्लिप लेन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


मानसरोवर की ओर से अजमेर रोड होकर शहर आने वाला यातायात गोपालपुरा बाइपास और सोडाला होकर अपने गंतव्य तक जा सकेगा। जयपुर से अजमेर की ओर जाने वाले यातायात को मुख्य मार्ग बंद होने पर पुरानी चुंगी अजमेर रोड से किस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बसों को भी वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा।

Updated on:
10 Aug 2026 08:35 am
Published on:
10 Aug 2026 08:35 am