9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : राजस्थान में आधी रात से निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल, करीब 30 हजार बसों का संचालन होगा प्रभावित

Rajasthan Bus Operators Strike : राजस्थान में परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों आज आधी रात से हड़ताल पर चले गए हैं। इससे करीब 30 हजार बसों का संचालन प्रभावित होगा।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan today midnight private bus operators go on strike

Rajasthan Bus Operators Strike : प्रतीकात्मक फोटो-AI

Rajasthan Bus Operators Strike : नियम विरुद्ध संचालन करने वाली बसों पर राजस्थान परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों ने फिर हड़ताल का ऐलान किया है। प्रदेशभर के निजी बस ऑपरेटर, बस मालिक और ट्रैवल्स एजेंट सोमवार मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। विभाग फिटनेस, परमिट और मॉडिफाइड वाहनों समेत सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर कार्रवाई कर रहा है।

ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के राजेंद्र शर्मा के अनुसार रविवार को बैठक में हड़ताल का निर्णय लिया गया। ऑपरेटरों का आरोप है कि फरवरी में हड़ताल खत्म कराने के दौरान हुए समझौते का विभाग ने पालन नहीं किया। उन्होंने सोमवार से ऑनलाइन बुकिंग चार्ट बंद रखने की भी घोषणा की है। ऑपरेटरों का दावा है कि हड़ताल से करीब 30 हजार बसों का संचालन प्रभावित होगा।

बस ऑपरेटरों के अनुसार, 10 अगस्त की रात 11.59 बजे से प्रदेशभर में बसों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही बसों की ऑनलाइन बुकिंग भी बंद रखने का फैसला लिया गया है।

ऑनलाइन बुकिंग चार्ट खुला मिलने पर कार्रवाई

एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी बस ऑपरेटरों और ट्रैवल्स एजेंटों को निर्देश दिए हैं कि 10 अगस्त से हड़ताल खत्म होने तक किसी भी बस की ऑनलाइन बुकिंग नहीं की जाए। सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बुकिंग चार्ट बंद कर दें। हड़ताल के दौरान किसी ऑपरेटर या ट्रैवल्स एजेंसी का ऑनलाइन बुकिंग चार्ट खुला मिलने पर संगठन के नियमों के अनुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

समाधान न होने तक जारी रहेगा आंदोलन

बस ऑपरेटर्स ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश के बस व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों के हितों को लेकर है। जब तक परिवहन विभाग की कार्रवाई से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग