
सत्येन्द्र पोरवाल
जयपुर . मूलभूूत सुविधाओं के बिना शहर का जनजीवन थम जाता है। चाहे वो शहर हो या कस्बा। चौमूं शहर का हाल भी इन दिनों ऐसा ही बना हुआ है। जयपुर-सीकर राजमार्ग से हाईवे पर यात्रा कर जहां आम आदमी आधे घंटे में चौमूं में प्रवेश कर जाता है। उसे थाना मोड़ चौराहा से नगर पालिका बस स्टैण्ड, धौली मण्डी के रास्ते रावण गेट आदि स्थानों के लिए लम्बा समय लग जाता है। पालिका में नेता प्रतिपक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि आए दिन शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए पुरजोर मांग उठाते हैं, लेकिन जरा भी व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आता है।
यह भी पढे:'सेहत सुधारो सरकार' चाकसू विधायक के गांव में ही 04 साल से नहीं खुला उप स्वास्थ्य केन्द्र का ताला,अस्पताल खुले तो मिले इलाज
थाना मोड़ से बस स्टैण्ड
चौमूं का प्रमुख चौराहा थाना मोड़ खुद अव्यवस्था का शिकार है। इस पर भी गौर करने वाली स्थिति ऐसी बनी हुई है कि चौराहे के चार कौनों में चार बड़े मुकाम हैं। एक ओर जहां चौमूं थाना यहां दूर से ही दिखाई देता था उसका प्रवेश द्वार तक कई बार इधर-उधर वाहनों के खड़े हो जाने से बाधित रहता है। चौराहे के दूसरे कौने के पास ही न्यायालय परिसर स्थित है। धौली मण्डी होकर कालाडेरा आदि ग्रामीण इलाकों में गुजरने वाले वाहनों का जमावड़ा रहता है। थाना मोड़ के दूसरी ओर के दो कौने में भी एक ओर जहां पेट्रोल पम्प होने से हजारों वाहन चालक यहां पहुंचते हैं, वहीं पेट्रोल पम्प के पास ही कई वाहन खड़े रहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी रहती है। चौथा कौना भी किसी पेचीदगी से कम नहीं है। यहां से दिनभर जीप चालक सवारियों को चौमूं से चौमूं पुलिया तक पहुंचाने के लिए तत्पर रहते हंै। बस से सस्ते किराए का लालच देकर इनका कार्य फलफूल रहा है।
यह भी पढे:सेहत सुधारो सरकार ...बस्सी विधायक गांव चिकित्सा सुविधा का मोहताज
आखिर क्यूं बनी हुई है समस्या
जयपुर से चौमूं आते समय हाईवे से जैसे ही चौमूं में राधा स्वामी बाग के रास्ते प्रवेश किया जाता है तो चौड़ी राह के बीच में डिवाइडर से एक बार सुखद सफर का अहसास होता है। जैसे-जैसे सफर आगे बढ़ता है। राह के दोनों ओर साइड में लम्बी दूरी तक सड़क के किनारे इतनी मिट्टी पड़ी हुई है कि दुपहिया वाहन चालक का संतुलन बिगड़ जाता है। दोनों ओर जहां कई प्रतिष्ठान, अस्पताल व शिक्षण संस्थाएं हैं। हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क के किनारे कई बार बड़े वाहन खड़े रहते हैं तो कई जगह लोगों ने दुकानों के आगे लम्बा-चौड़ा सामानों का लवाजमा तक लगा रखा है।
यह भी पढे: सेहत सुधारो सरकार...चौमूं विधायक के पैतृक गांव की ही सेहत नहीं दुरुस्त
...तो मिले निजात
चौराहे के चारों कौनों पर पुलिस की पैनी नजर रहती है। दिनभर में यहां दर्जनों बार जाम की नौबत आती है, लेकिन पुलिस भी जब ही जाम हटाने के लिए पहुंचती है जब कोई खास वहां से गुजरता है।
...तिराहा बेहाल
पालिका के सामने ही निकट में बस स्टैण्ड है, जिस पर बिना ठोस योजना के कभी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर दी जाती है। दुकानदारों ने थाना मोड़ तक कहीं वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने से तो कहीं ठेले वालों के जमा हो जाने से अतिक्रमण व मार्ग बाधित हो जाता है। रही सही कसर दुकानदारों के सामान दुकानों से बाहर तक जमा देने से बढ़ जाती है।
चले संयुक्त अभियान
नगर पालिका यहां विभिन्न विभागों कानून-प्रशासन के सहयोग से यदि संयुक्त अभियान चलाए तो काफी हद तक ना सिर्फ यातायात की राह सुगम हो, बल्कि अतिक्रमण व गन्दगी से भी छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढे:Ek Nzer : सरकारी विधालय में पर्दा लगाकर तैयार किया पेशाबघर,सरकारी दावों की खोल रहा पोल
इनका कहना है
पुलिस-प्रशासन के सहयोग से नगरपालिका चौमूं में यातायात व्यवस्था सुधारने सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए संयुक्त अभियान चलाकर लोगों की राह सुगम करेगी।
अर्चना कुमावत, पालिकाध्यक्ष
यातायात की व्यवस्था सुचारू रहने में मुख्य मार्ग के दोनों ओर बने कॉम्पलैक्स संचालकों को वहां आने वाले वाहनों के रखने के लिए पार्किंग व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रामलाल शर्मा, विधायक, चौमूं