जयपुर

Railway Update: ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ी राहत, त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू

Railway Alert: रेलवे की इस पहल से गर्मियों में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि देरी से प्रभावित सेवाओं को जल्द सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

2 min read
May 01, 2026
फाइल फोटो पत्रिका

Special Train India: जयपुर. ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ी राहत भी दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए सूबेदारगंज–खातीपुरा–सूबेदारगंज त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा शुरू की जा रही है। यह विशेष ट्रेन कुल 16 ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04129 (सूबेदारगंज–खातीपुरा स्पेशल) 3 मई 2026 से 7 जून 2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को रात 9:00 बजे सूबेदारगंज से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

Summer Special Train: गर्मियों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे की पहल, जयपुर से इन रेलवे स्टेशनों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04130 (खातीपुरा–सूबेदारगंज स्पेशल) 4 मई 2026 से 8 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को शाम 6:30 बजे खातीपुरा से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई और दौसा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे बीच के यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 पावरकार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल है।

रेलवे की इस पहल से गर्मियों में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि देरी से प्रभावित सेवाओं को जल्द सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

अजमेर–सियालदाह ट्रेन 2 घंटे लेट, समय में किया गया बदलाव

रेलवे संचालन में तकनीकी कारणों के चलते आज यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लिंक रेक की देरी के कारण कुछ रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसी कड़ी में अजमेर–सियालदाह रेलसेवा (गाड़ी संख्या 12988) को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना किया गया। यह ट्रेन आज 1 मई को अजमेर स्टेशन से निर्धारित समय दोपहर 12:50 बजे के बजाय 14:50 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, लिंक रेक में देरी के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है, जिससे समय सारणी में बदलाव करना पड़ा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें

Jobs: सरकारी कॉलेजों में संविदा पर 3540 भर्ती शुरू, 5 मई से आवेदन, मिलेगा 28,850 रुपए मासिक वेतन
Published on:
01 May 2026 12:40 pm
Also Read
View All