जयपुर

Jaipur Road Accident: बच्चों से भरी दो स्कूल बसों में जबर्दस्त भिड़ंत, मौके पर चीख पुकार तो अभिभावकों में मची खलबली

School Bus Accident: राजधानी जयपुर के बिंदायका क्षेत्र में आज सुबह दो स्कूली बसों में भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त दोनों बसों में 50 से अधिक बच्चे सवार थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Aug 2024, 11:08 AM IST
school bus accident

Jaipur Road Accident: जयपुर। राजधानी जयपुर के बिंदायका क्षेत्र में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। पिंडोलाई के सूरज नगर में दो स्कूली बसों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गया। सूचना मिलते ही बिंदायका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक सूरज नगर में शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही नमस्कार पाठशाला हाथोज व मेहाई पब्लिक स्कूल निमेड़ा की बस में आपस भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त दोनों बसों में 50 से अधिक बच्चे सवार थे। हादसे में 6 से ज्यादा बच्चे घायल हुए है, जिनका उपचार जारी है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ओवर स्पीड के चक्कर में हादसा हुआ। इस हादसे के बाद अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है।

चीख पुकार सुन मदद को दौड़े ग्रामीण

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्कूली बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में एक बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, घटना के बाद अभिभावकों में खलबली मच गई और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। परिजन अपने-अपने बच्चों के बारे में जानकारी लेते नजर आए।

Updated on:
23 Aug 2024, 11:08 AM IST
Published on: