
Rajasthan Weather Update: जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया। गुरुवार को ब्यावर, चित्तौडगढ़, झुंझुनूं सहित कुछ जिलों में बारिश हुई। राजधानी जयपुर में भी हल्की बारिश का दौर चला। लेकिन, आज राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग की मानें तो इनमें से 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मानसून की सक्रियता के चलते अगले तीन दिन तक कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम केन्द्र के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र कर्नाटक, गोवा तट से लगने वाले अरब सागर की खाड़ी में और एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी बांग्लादेश व आसपास के क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। मानसून ट्रफ लाइन भी श्रीगंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है। इस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहेगा।
मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, नागौर और पाली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और जालोर में भी व्रजपात के साथ बारिश की संभावना है। बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
24 अगस्त: डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर और पाली में भारी बारिश होगी। इसके अलावा अन्य 15 जिलों में भी बारिश की संभावना है।
25 अगस्त: बीकानेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर को छोड़कर प्रदेशभर में बारिश होगी। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सिरोही में अति भारी बारिश और पाली, जालोर, उदयपुर व राजसमंद में भारी बारिश की संभावना है।
26 अगस्त: प्रदेशभर में मानसून सक्रिय रहेगा। बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में भारी बारिश होगी। वहीं, अन्य 26 जिलों में कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश की संभावना है।
संबंधित विषय:
Updated on:
23 Aug 2024, 9:33 AM IST
Published on:
23 Aug 2024, 9:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.