जयपुर

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों उछले, दूसरी लेन में आए ट्रक ने कुचला

जयपुर-आगरा रोड स्थित पुरानी चुंगी तिराहे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2022, 3:39 PM IST
accident_in_death.jpg

कानोता (जयपुर)। जयपुर-आगरा रोड स्थित पुरानी चुंगी तिराहे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक जयपुर से कानोता की तरफ जा रहे थे, उसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक डिवाइडर फांदकर सड़क के दूसरी ओर उछलकर जा गिरे। दोनों युवक सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को दी। पुलिस ने पिकअप व दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और जाम हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जयपुर एसएमएस अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान दोनों घायल युवकों की मौत हो गई।

दोनों के शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवकों की पहचान जमवारामगढ़ उपखण्ड के थौलाई गांव निवासी आशीष जांगिड़ (25) व सुनील सैनी (24) निवासी अस्थल के रूप में हुई है। दोनों युवक जयपुर किराए से रहकर कूरियर का काम करते थे। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

Updated on:
16 Dec 2022, 3:39 PM IST
Published on: