फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर
पचलंगी ,पापड़ा सहित कई गांवों के लोग फ्लोराइड युक्त पानी पीने को भी मजबूर हैं। इससे लोग रोग ग्रस्त हो रहे हैं। सुबीता गढ़वाल, सुमित्रा, अनिता गढ़वाल, मंजू, सन्तोष जाट, सरिता सहित अन्य ने बताया कि पेयजल सप्लाई में खारा व फ्लोराइड युक्त पानी आता है। यह पानी न तो पीने के काम आता और न ही नहाने के। इससे चर्म रोग सहित अन्य रोग का डर रहता है, इसलिए कई लोग दूर-दराज से मीठा पानी लाकर काम में लेते हैं।