Rajasthan Third Grade Teacher Recruitment 2022: जयपुर। रीट परीक्षा में सफल रहे प्रदेश के लाखों अभ्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसके तहत प्रदेश में अब 46 हजार 500 पदों के स्थान पर 48 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।