8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा के पेपर लेकर जा रहे प्रधानाचार्य का अपहरण, 3 थानों की पुलिस ने छुड़वाया

शहीद जगदीश सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपहाड़ी के प्रधानाचार्य का मंगलवार सुबह तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। वह प्रधानाचार्य को कार में कच्चे रास्ते से लालपुर की तरफ पीटते हुए ले गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 13 Dec 2022, 8:13 PM IST

Kidnapping of principal in Jhunjhunu

झुंझुनूं। शहीद जगदीश सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपहाड़ी के प्रधानाचार्य का मंगलवार सुबह तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। वह प्रधानाचार्य को कार में कच्चे रास्ते से लालपुर की तरफ पीटते हुए ले गए।

सूचना पर झुंझुनूं सदर, बगड़ व मंड्रेला थाने की पुलिस ने पीछा कर करीब दो घंटे बाद नालवा गांव के निकट अपहर्ताओं को पकड़ कर प्रधानाचार्य को छुड़वा लिया। अपहरण के कारणों का खुलासा नहीं किया है। अपहर्ताओं में एक शारीरिक शिक्षक भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में इस महिला सरपंच ने बदली गांव की तस्‍वीर, मेट्रो सिटी की तर्ज पर लागू किया ये सिस्‍टम

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि भालोठियों की ढाणी कालीपहाड़ी निवासी जयपहाड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य विकास भालोठिया (42) मंगलवार सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे डाइट झुंझुनूं से परीक्षा के पेपर लेकर कार से खुद के स्कूल जयपहाड़ी में जा रहे थे।

समसपुर के निकट काले रंग की बिना नंबरों की कार उनकी कार के आगे आकर रुक गई। उसमें से तीन जने उतरे। तीनों ने भालोठिया की कार के शीशे तोड़ दिए और अपहरण कर लालपुर की तरफ ले गए।

यह भी पढ़ें : हे नाथ! अब कौन सहारा: पहले पिता, अब मां व भाई की मौत, इकलौता चिराग बचा 13 वर्षीय रावल

उप अधीक्षक शंकर लाल छाबा ने बताया कि इसी दौरान किसी ने कंट्रेाल रूप में अपहरण की सूचना दी। सूचना पर तीनों थानों की पुलिस ने पीछा कर दोपहर डेढ़ बजे आरोपियों विनोद जाट, रजत जाट व संजय गांधी को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया।