रिचार्ज कुएं बनवाए
गांव में सरपंच ने दो तरह के रिचार्ज कुएं भी बनवाए हैं। पहले प्रकार वाले कुओं में केवल बरसात का पानी एकत्रित होता है। गांव के प्रमुख रास्तों की ढलान में ऐसे कुएं बने हुए हैं। कुएं के चारों तरफ कंकड़, पत्थर व बजरी का प्राकृतिक फिल्टर बनाया है, ताकि मिट्टी कुएं में नहीं जाए। दूसरे तरह के रिचार्ज कुओं में गांव की नालियों का गंदा पानी एकत्रित किया जाता है। सरपंच का दावा है कि कुओं से जल स्तर बढ़ा है। एक कुएं के पास पुराना ट्यूबवैल सूख गया था, उसे हर बार गहरा करवाना पड़ता था, अब उसमें पानी आने लग गया है।