8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजदूरी कर पढ़ाई की, किसान के बेटे ने मेहनत के दम पर बदल दी अपनी किस्मत

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। इच्छा शक्ति, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास करते रहने से व्यक्ति एक दिन सफलता प्राप्त कर लेता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 12 Dec 2022, 7:56 PM IST

junior_clerk_in_udaipur.jpg

उदयपुर/ झाड़ोल जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। इच्छा शक्ति, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास करते रहने से व्यक्ति एक दिन सफलता प्राप्त कर लेता है। इस बात का प्रमाण समय समय पर मिलता रहा है कि मनुष्य की इच्छाशक्ति के आगे बड़ी से बड़ी कठिनाई बौनी साबित हो जाती हैं। एक बार फिर से ऐसा ही प्रमाण दिया है उदयपुर जिले की गिर्वा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बछार में एक किसान के बेटे ने।

बछार निवासी सुरेश कुमार पारगी पुत्र सोहन लाल पारगी का विद्युत निगम में कनिष्ठ लिपिक के पद पर चयन हुआ है। सुरेश ने अपने जीवन में आई कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए यह सफलता हासिल की है। परीक्षा पास करने के बाद पहली बार रविवार को सुरेश अपने गांव बछार पहुंचा। जहां परिजनों और ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्राम पंचायत बछार में पहली बार युवक की सरकारी नौकरी लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस दौरान ग्रामीण एवं परिजन पूरे गांव में जुलूस निकालते हुए अपने घर ले गए फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान का पहला अस्पताल: यहां पैंथर के मिर्गी, शेर-शेरनी, बाघ-बाघिन के लकवा-कैंसर का हुआ इलाज

गांव के सरकारी स्कूल में की 12वीं तक पढ़ाई
सुरेश कुमार ने गांव के सरकारी स्कूल में 12वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से की। वर्तमान में एम.ए. की पढ़ाई जारी है। पैसों की कमी के चलते सुरेश ने उदयपुर मे रहते हुए मजदूरी करने के साथ पढ़ाई जारी रखी। इस दौरान विद्युत निगम के कनिष्ठ लिपिक के लिए अप्लाई किया जिसमें सुरेश को सफलता मिली।

यह भी पढ़ें : नई तकनीकः झुंझुनूं में सवा दो सौ से अधिक किसान कमा रहे लाखों रुपए

जुलूस निकालकर किया स्वागत
परीक्षा पास करने के बाद पहली बार रविवार को सुरेश अपने गांव बछार पहुंचा। जहां परिजनों और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ग्राम पंचायत बछार मे पहली बार युवक की सरकारी नौकरी लगने से ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है। इस दौरान ग्रामीण एवं परिजन पूरे गांव में जुलूस निकालते हुए अपने घर ले गए फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, वेलाराम पूर्व वार्डपंच, सुरेशकुमार, थावरचन्द, धर्मचन्द, नकाराम, इन्द्रलाल, मोहन लाल पुर्व सरपंच, शंकरलाल आदि ग्रामीण मौजूद थे।