जयपुर

Rajasthan: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर बड़ा अपडेट, 2 दिन बाद ही विभाग ने लिया यू टर्न

Pension Scheme in Rajasthan: राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर दो दिन बाद ही बड़ा अपडेट सामने आया है। मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि पेंशन किसी की भी नहीं रोकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2025, 7:49 AM IST
Social-Security-Pension-Scheme
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना। फोटो: पत्रिका

जयपुर। राजस्थान में सात तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 92 लाख लोगों को प्रतिमाह 1 हजार करोड़ रुपए पेंशन मिल रही है। हाल ही में विभाग के निदेशक आशीष मोदी के आदेश के बाद सालाना 24 हजार रुपए बिजली का बिल भरने वाले 3 लाख पेंशनर्स की पेंशन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। ऐसे पेंशनर्स को नोटिस जारी किए है।

इस आदेश के दो दिन बाद ही विभाग ने इस मामले में यू टर्न ले लिया है और पेंशन रोकने के आदेश को वापस लेते हुए कलक्टरों को आदेश दिए कि ऐसे पेंशनर्स को यह पेंशन छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए।

डेटा विश्लेषण से सामने आया बड़ा आंकड़ा

सूत्रों के अनुसार विभाग तीन महीने से इस योजना से अपात्र लाभार्थियों को हटाने की मशक्कत में जुटा है। विभाग ने पेंशनर्स का सालाना बिजली बिल भरने का डेटा बिजली कंपनियों से लिया। 3 लाख पेंशनर्स ऐसे सामने आए जिन्होंने सालाना 24 हजार रुपए बिजली का बिल भरा। इससे स्पष्ट हो गया कि जिसने 24 हजार बिल भरा उसकी वार्षिक आय 48 हजार रुपए से ज्यादा है और वह अपात्र होकर भी पेंशन ले रहा है।

मंत्री बोले- नहीं रोकेंगे किसी की भी पेंशन

हमें डेटा के आधार पर पता चला कि 3 लाख अपात्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रहे हैं। पेंशन रोकने का आदेश भी जारी किया था। लेकिन अब कलक्टरों को कहा है कि वे अपात्र पेंशनर्स को गिवअप अभियान के तहत स्वेच्छा से पेंशन योजना छोड़ने के लिए प्रेरित करें। गिवअप अभियान के तहत 7 हजार लोग पेंशन छोड़ चुके हैं। पेंशन किसी की भी नहीं रोकेंगे।
-अविनाश गहलोत, मंत्री सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग

Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध