
Rajasthan VDO Exam 2025: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी वीडीओ परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई थी। लेकिन अब कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके आवेदन की प्रक्रिया 19 जून से शुरू हो गई है। पहले इसके आवेदन 18 जुलाई तक लिए जाने थे। लेकिन आयोग ने सात दिन और आगे तक आवेदन की तिथि बढा दी है। अब 25 जुलाई तक आवेदन जमा होंगे।
वीडीओ परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्यता सीईटी पास जरुरी है। परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 850 पदों पर की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की सूचना के अनुसार अब तक इस परीक्षा के लिए करीब दो लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं।