जयपुर

NSUI चीफ विनोद जाखड़ का राजस्थान में पहला ‘शक्ति प्रदर्शन’, आई ये बड़ी खबर 

राजस्थान की छात्र राजनीति के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मरुधरा के लाडले और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ आज अपनी जन्मभूमि राजस्थान की धरा पर कदम रख रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला राजस्थान दौरा है, जिसे लेकर जयपुर से लेकर दिल्ली तक के छात्र गलियारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

2 min read
Mar 07, 2026

राजस्थान की छात्र राजनीति में छात्र हितों की आवाज बुलंद करने वाले विनोद जाखड़ एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह राज्य आ रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार जाखड़ आज शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी है। जाखड़ के स्वागत के लिए गुलाबी नगरी को होर्डिंग्स और पोस्टरों से पाट दिया गया है। उनका स्वागत करने के लिए प्रदेश भर से हजारों की संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता जयपुर में जुट रहे हैं। ऐसे में विनोद जाखड़ के इस स्वागत को उनके 'शक्ति प्रदर्शन' के तौर पर भी देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

UPSC AIR 1st Rank : राजस्थान के ‘अनुज’ ने दोहराया IAS टीना डाबी का इतिहास, पूरे देश को चौंकाया

सांगानेर एयरपोर्ट पर 'शक्ति प्रदर्शन'!

विनोद जाखड़ का यह दौरा केवल एक औपचारिक स्वागत नहीं, बल्कि राजस्थान में छात्र राजनीति के एक नए युग का संकेत है।

भव्य स्वागत की तैयारी: एयरपोर्ट से लेकर NSUI मुख्यालय और राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तक जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

छात्रों का हुजूम: शेखावाटी से लेकर मारवाड़ और हाड़ौती से लेकर मेवाड़ तक के छात्र संगठनों के पदाधिकारी जयपुर पहुँच चुके हैं। ढोल-नगाड़ों और गूंजते नारों के बीच जाखड़ का 'ग्रैंड वेलकम' होने जा रहा है।

संभावित कार्यक्रम : NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद जवाहर सर्किल पर स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम है। इसके बाद उनका काफिला राजस्थान यूनिवर्सिटी पहुंचेगा जहां घूमर पांडाल में स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद जेडीए सर्किल होते हुए अम्बेडकर सर्किल पर जाने का भी संभावित कार्यक्रम है।

"संघर्ष से नेतृत्व तक": विनोद जाखड़ का भावुक संदेश

अपनी इस यात्रा से पहले विनोद जाखड़ ने सोशल मीडिया पर प्रदेश के युवाओं के नाम एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, "संघर्ष से नेतृत्व तक की यह मेरी यात्रा आप सभी साथियों, शुभचिंतकों और प्रदेश के युवाओं को समर्पित है। आपका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।"

यह संदेश उन हजारों छात्र राजनीतिज्ञों के लिए प्रेरणा है जो छोटे गांवों से निकलकर दिल्ली की सत्ता के गलियारों तक पहुँचने का सपना देखते हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जयपुर पुलिस ने एयरपोर्ट और सांगानेर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यातायात पुलिस ने भी विशेष डायवर्जन प्लान तैयार किया है ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

राजस्थान विश्वविद्यालय से दिल्ली तक का सफर

विनोद जाखड़ का राजनीतिक सफर राजस्थान विश्वविद्यालय की तंग गलियों और छात्रों के लिए किए गए आंदोलनों से शुरू हुआ था। फीस वृद्धि, परीक्षा परिणाम और छात्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर उन्होंने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई।

कांग्रेस आलाकमान द्वारा उन्हें NSUI की कमान सौंपना यह दर्शाता है कि राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के छात्र नेताओं की साख और पकड़ कितनी मजबूत है।

Vinod Jakhar

आगामी छात्र संघ चुनावों पर पड़ेगा असर?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विनोद जाखड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और आज के इस भव्य स्वागत समारोह का सीधा असर आगामी छात्र संघ चुनावों और प्रदेश की राजनीति पर पड़ेगा। जाखड़ के नेतृत्व में NSUI राजस्थान में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने और युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के लिए एक नई रणनीति पर काम करेगी।

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट में ‘महाजंग’ के बीच राजस्थान में पेट्रोल-डीज़ल के क्या हैं आज के भाव? ‘शॉर्टेज’ की खबरों पर आया बड़ा अपडेट

Published on:
07 Mar 2026 10:55 am
Also Read
View All

अगली खबर