जयपुर

Rajasthan Voters List: राजस्थान के 5.15 करोड़ मतदाताओं की अंतिम सूची जारी, यहां देखें अपना नाम

Electoral Roll Update:: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 27 अक्टूबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक चरणबद्ध तरीके से चलाया गया। प्रारंभिक सूची में 5,46,56,215 मतदाता थे, लेकिन गहन सत्यापन, दावे-आपत्तियों और संशोधन प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची में कुल 5,15,19,929 मतदाता दर्ज किए गए।

2 min read
Feb 21, 2026

Rajasthan Election: जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की देखरेख में राजस्थान में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। शनिवार को राज्य की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें करीब 5 करोड़ 15 लाख से अधिक मतदाता शामिल हैं। अन्ता विधानसभा की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 12-03-2026 को किया जाएगा।

राज्यभर में 10.48 लाख नए मतदाता जुड़े, जयपुर सबसे आगे। 199 विधानसभा क्षेत्रों में पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ मतदाता सूची का प्रकाशन

ये भी पढ़ें

Free Education: राजस्थान में RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 4 मार्च तक करें आवेदन

मतदाताओं की सुविधा के लिए सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान और Election Commission of India के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। अब नागरिक घर बैठे अपना नाम खोज सकते हैं और आवश्यक संशोधन भी कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 27 अक्टूबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक चरणबद्ध तरीके से चलाया गया। प्रारंभिक सूची में 5,46,56,215 मतदाता थे, लेकिन गहन सत्यापन, दावे-आपत्तियों और संशोधन प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची में कुल 5,15,19,929 मतदाता दर्ज किए गए।

प्रारूप प्रकाशन के बाद राज्यभर में 12,91,365 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 2,42,760 नाम हटाए गए। इस प्रकार अंतिम सूची में 10,48,605 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई, जो 2.08 प्रतिशत है।

लिंगानुपात में भी सुधार देखने को मिला है। अब सूची में 2,69,57,881 पुरुष, 2,45,61,486 महिला और 562 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। महिला भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र में संतुलन और मजबूती आई है।

युवा मतदाताओं की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 4,35,061 नए मतदाता जुड़े हैं, जिससे युवाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा मिली है।

राज्य के कई जिलों में मतदाताओं की वृद्धि दर खास रही। जयपुर में 3.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक है। इसके अलावा भरतपुर, सिरोही और बूंदी में भी मतदाता संख्या में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।

विस्तार से यहां देखें

जयपुर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 44 लाख से अधिक मतदाता दर्ज

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत जयपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। इस व्यापक प्रक्रिया के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अब कुल मतदाता संख्या बढ़कर 44,35,111 हो गई है, जो प्रारूप सूची के मुकाबले 3.45 प्रतिशत अधिक है।

आयोग ने 27 अक्टूबर 2025 को इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की थी। 4 नवंबर से 11 दिसंबर तक घर-घर गणना का कार्य किया गया, जिसके बाद 16 दिसंबर को प्रारूप सूची जारी की गई थी। उस समय जिले में कुल 42,87,103 मतदाता दर्ज थे।

📝 नाम जुड़वाने/संशोधन की प्रक्रिया

फॉर्म/माध्यमउपयोग
फॉर्म-6नया नाम जोड़ने के लिए
फॉर्म-7नाम हटाने के लिए
फॉर्म-8विवरण/संशोधन कराने के लिए
ऑनलाइन पोर्टल/मोबाइल ऐप/बीएलओघर बैठे आवेदन सुविधा

दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया 16 दिसंबर से 19 जनवरी तक चली। इस दौरान नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कुल 1,57,431 फॉर्म-6/6ए (नाम जोड़ने के लिए ), 21,436 फॉर्म-7 (नाम हटाने के लिए) और 47,834 फॉर्म-8 (संशोधन के लिए) प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का परीक्षण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा पारदर्शी तरीके से किया गया।

अंतिम सूची में 23,04,523 पुरुष, 21,30,509 महिला और 79 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं, जो जिले में समावेशी लोकतंत्र की मजबूत तस्वीर पेश करते हैं।

📊 प्रमुख आंकड़े (मतदाता सूची – जयपुर)

श्रेणीसंख्या
कुल मतदाता44,35,111
पुरुष23,04,523
महिला21,30,509
ट्रांसजेंडर79
वृद्धि दर3.45%

प्रशासन ने बताया कि नाम जोड़ना, हटाना या सुधार कराना एक सतत प्रक्रिया है, जिसे सालभर जारी रखा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल ऐप और बीएलओ की सहायता ली जा सकती है।

ये भी पढ़ें

Good News: सरकार का बड़ा तोहफा, हर महीने जेब में आएंगे ज्यादा रुपए, 91 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा फायदा

Updated on:
21 Feb 2026 04:43 pm
Published on:
21 Feb 2026 04:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर