जयपुर

फिर सक्रिय हुआ Monsoon, राजस्थान के इन जिलों में होगी भारी बारिश

Heavy Rain In Rajasthan: राजस्थान में जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों से मानसून मंगलवार को विदा हो गया। हालांकि यह पूर्वी-दक्षिणी राजस्थान में सक्रिय हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2022, 11:13 AM IST
rain_in_rajastha.jpg

Heavy Rain In Rajasthan: राजस्थान में जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों से मानसून मंगलवार को विदा हो गया। हालांकि यह पूर्वी-दक्षिणी राजस्थान में सक्रिय हो गया है। अलवर, करौली, जयपुर, उदयपुर सहित अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर बरसात हुई। अलवर में 7 मिमी, करौली में 2.5, उदयपुर में 0.8, धौलपुर में 0,5 मिमी बारिश हुई। जयपुर में शाम 5 बजे कुछ इलाकों में हल्की बरसात हुई।

हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार:
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी व उड़ीसा के तट पर एक और कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस तंत्र के प्रभाव से अगले चार-पांच दिन भरतपुर, जयपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 23 सितंबर के बाद मानसून की विदाई होगी। इससे पहले प्रदेश में छुपपुट बारिशों का दौर जारी रहेगा। आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

बांसवाड़ा में तेज बारिश दर्ज:
मौसम विभाग के मुताबिक 22 और 23 सितम्बर को कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। दोनों संभाग के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पूर्वी बीकानेर, नागौर व चूरू में भी 22 और 24 सितम्बर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार सुबह कोटा समेत हाड़ौती में बादल छाए रहे। इसके साथ ही बांसवाड़ा में भी तेज बारिश दर्ज की गई।

Updated on:
21 Sep 2022, 11:13 AM IST
Published on: