जयपुर

Weather News: राजस्थान में जल्द बदलेगा मानसून का मिजाज…मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट

Weather News: मौसम विभाग ने राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना बताई है। जिसके चलते पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में 20 अगस्त को बारिश हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2023, 2:42 PM IST
Weather Forecast today Monsoon changed imd alert very heavy rains till 18 August
आईएमडी ने पूर्वी यूपी, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

weather news Today: मौसम विभाग ने राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना बताई है। जिसके चलते पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में 20 अगस्त को बारिश हो सकती है। ट्रफ लाइन के खिसकने से राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ा गया है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान में अभी भी कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी है।

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के अधिकतर भागों में आगामी 10 दिनों के दौरान कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Yellow Alert
मौसम विभाग ने आज 14 अगस्त के लिए भरतपुर, धौलपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली, टोंक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

राजस्थान में आने वाले चार दिनों का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में 15 अगस्त से 20 अगस्त तक हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
-15 अगस्त को जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग और आसपास इलाकों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
-16 अगस्त को कोटा, भरतपुर जिले और 17 अगस्त को कोटा, भरतपुर, उदयपुर में हल्की बारिश का अलर्ट जारी है।
-18 अगस्त को उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।

20 अगस्त को सक्रिय होगा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की तलहटी में शिफ्ट हो गई है, जिसके कारण उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। 20 अगस्त के आसपास ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएगी। उसके बाद ही राजस्थान में बारिश होगी। तब तक राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रहेगी।

Published on: