5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माउंट आबू में खुशनुमा मौसम, आनंद ले रहे सैलानी, जानिए अब तक कितनी हो चुकी है बारिश

Weather In Mount Abu: अर्बुदांचल की पहाड़ियों के मध्य बसे पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार अलसुबह हुई हल्की बारिश से वातावरण में ठंडक घुली रही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 14 Aug 2023, 12:44 PM IST

patrika_news__1.jpg

माउंट आबू @ पत्रिका। Weather In Mount Abu: अर्बुदांचल की पहाड़ियों के मध्य बसे पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार अलसुबह हुई हल्की बारिश से वातावरण में ठंडक घुली रही। साथ ही धुंध भी छायी रही। यहां लगातार बदल रहे मौसमी मिजाज के चलते सैलानियों ने खुशनुमा मौसम का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें : 'गुड टच और बैड टच' का मतलब सिखाने वाले टीचर का Viral Video, लोग कर रहे है जमकर तारीफ

सवेरे छाई गहरी धुंध
अलसुबह हुई हल्की बारिश से वातावरण में घुली ठंडक व वादियों में सवेरे छाई गहरी धुंध के बीच पर्यटकों ने सड़कों और बाजारों में चहलकदमी करते हुए मौसम का आनंद लिया। दिन के समय पहाड़ियों में धुंध का आवागमन बना रहा। सैर सपाटे को आए सैलानियों ने दर्शनीयस्थलों का अवलोकन करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य को निहारकर पर्यटन यात्रा को यादगार बनाया। आसमान से उतरते बादलों के मनमोहक नजारे पर्यटकों ने कैमरे में कैद किए।

यह भी पढ़ें : मौसम का नया अलर्ट, इन दिनों लगातार हो सकती है बारिश, जानिए किस जिले में है बादलों की मेहर

अब तक 1990 एमएम हो चुकी बारिश
रविवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटे में 8 एमएम बारिश हुई। यहां अब तक कुल 1990 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सवेरे गहरी धुंध के बीच हवा चलने से वातावरण में ठंडक घुली रही। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना के लिए काल का रूप बना टैंक जो नक्की झील परिक्रमा पथ पर स्थापित है, लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।