Viral Video: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को 'गुड टच-बैड टच' का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 'सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित राजस्थान' अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत 26 अगस्त को नो बैग डे के दिन राजस्थान के 66 हजार सरकारी स्कूलों में 60 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए 'गुड टच-बैड टच' पर एक सेशन का आयोजन किया जाएगा।