Viral Video: सोशल मीडियो में दूल्हा—दुल्हन के कई तरह के वीडियो आपने देखे होंगे, जिनको देखकर हर किसी की हंसी फूट पड़ती है। ऐसा एक और वीडियो सामने आया है। दरअसल दूल्हे को शादी में बाइक मिली और विदाई के वक्त जब वह उसे स्टार्ट करने लगा तो काफी मशक्कत के बाद भी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान वहां मौजूद महिलाएं हंसनी लगीं। जिस वजह से दूल्हा अजीबोगरीब हरकत करने लगा। ये वीडियो राजस्थान में भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।