शासन सचिव रवि जैन ने ये आदेश जारी किए हैं। नवगठित जिले खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, केकड़ी, नीम का थाना, फलौदी, सलूंबर, सांचौर, शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण में जिला कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। न्यूनतम आवश्यकता को ध्यान रखते हुए प्रत्येक जिला कार्यालय में 17 पद सृजित किए हैं। कार्यालय किराये के भवनों में संचालित करने की भी अनुमति दी गई है। बताते हैं कि सितंबर माह में जिला प्रमुख भी हर नए जिले में बैठाए जा सकते हैं। हालांकि इसका चुनाव होगा।