भाजपा का बोर्ड, वहां सरकार ने दिखाई तत्परता
● छह जून, 2021 को ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर को राज्य सरकार ने निलम्बित कर दिया था। अगले ही दिन भाजपा की पार्षद शील धाभाई को कार्यवाहक महापौर बना दिया। स्वायत्त शासन विभाग ने जो आदेश निकाला उसमें लिखा कि धाभाई अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) से आती हैं। ग्रेटर की वरिष्ठता, अनुभव और राजनीतिक दल के बहुमत को ध्यान में रखते हुए उनको कार्यभार सौंपा जाता है।
● 27 सितम्बर, 2022 को सौम्या गुर्जर की बर्खास्त होने के साथ ही शील धाभाई को कार्यवाहक महापौर की जिम्मेदारी सरकार ने दे दी थी।