पिछले महीने राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने नई बसों की खरीद के लिए चैसिस का टेंडर जारी किया था, जिसके बाद निजी बस निर्माता कंपनियों से 18 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। अब बसों की बॉडी बनाने के लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है। 590 बसों की चैसिस के लिए पहले 114 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर विचार किया गया, जिसके बाद 141 करोड़ रुपये का प्रस्ताव आने पर रोडवेज चेयरमैन ने टेंडर रद्द कर दिया। अब नए प्रस्ताव में अनुमानित लागत 138.75 करोड़ रुपये मानी गई है।