Monsoon Update: राजस्थान में आए मानसून ने करीब 15 दिन का ब्रेक ले लिया है। इस बार सावन दो महीने का है, पहला सावन 4 जुलाई को शुरू हुआ और 1 अगस्त तक रहा। फिर दूसरा सावन 2 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। सावन के पहले महीने में राजस्थान में मानसून जमकर बरसा, लेकिन दूसरा सावन महीना सूखा रहने की संभावना है।