थानाधिकारी ईश्वर चंद जांगिड़ ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जाब्ता भेजा गया है ताकि बमनुमा वस्तु के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सके। वहीं सीमा सुरक्षा बल के जवान भी सुरक्षा की मौके पर मौजूद है। थानाधिकारी ने बताया कि इसकी सूचना पत्र लिखकर सेना को भी दी गई है, सेना आने के बाद बमनुमा वस्तु की जांच की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि यह मोर्टार बम की तरह है,जिसके जिंदा होने के संभावनाओं से इंकार नहीं किया सकता हैं।