जयपुर पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क। Third Grade Teacher Recruitment Level-1: सुप्रीम कोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती लेवल-1 के लिए बीएसटीसी या समकक्ष डिप्लोमाधारकों को ही पात्र माना है। साथ ही, इस भर्ती में बीएड को भी पात्र मानने के लिए एनसीटीई की ओर से 30 मई 2018 को जारी अधिसूचना को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने यह भी मान लिया है कि बीएड, बीएसटीसी से उच्च योग्यता नहीं है, ये दोनों योग्यता अलग-अलग हैं। इससे लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म हो गया है।