5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather News: मौसम का नया अलर्ट, इन दिनों लगातार हो सकती है बारिश, जानिए किस जिले में है बादलों की मेहर

Weather Update : ट्रफ लाइन के खिसकने से राजस्थान में मानसून रुठ गया है। राजस्थान के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान में अभी भी कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 13 Aug 2023, 4:53 PM IST

weather_alert_03.jpg

weather news Today: ट्रफ लाइन के खिसकने से राजस्थान में मानसून कमजोर गया है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान में अभी भी कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश जारी है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के अधिकतर भागों में आगामी 10 दिनों के दौरान कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 13 अगस्त से 20 अगस्त तक राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : 'गुड टच और बैड टच' का मतलब सिखाने वाले टीचर का Viral Video, लोग कर रहे है जमकर तारीफ

13 अगस्त से 20 अगस्त अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में 13 अगस्त से 20 अगस्त तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अजमेर, उदयपुर जिलों के साथ आसपास इलाकों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है।16 अगस्त को कोटा, भरतपुर जिले और 17 अगस्त को कोटा, भरतपुर, उदयपुर में हल्की बारिश का अलर्ट जारी है। 18 अगस्त को उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Viral Video: शादी में मिली बाइक स्टार्ट नहीं कर पाया दूल्हा, अजीबोगरीब हरकत देख हंसने लगी महिलाएं

राजस्थान में 20 अगस्त से सक्रिय होगा मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की तलहटी में शिफ्ट हो गई है, जिसके कारण उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। 20 अगस्त के आसपास ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएगी। उसके बाद ही राजस्थान में बारिश होगी। तब तक राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रहेगी।