Weather news Rajasthan: मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 18 से 21 मार्च के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में मेघगर्जन, तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।
Rajasthan temperature: जयपुर। प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार कोटा में 36.3, जोधपुर शहर में 36.0, पिलानी में 35.6, जालौर में 35.5, डबोक में 34.8, जैसलमेर में 34.8, अजमेर में 34.2 और जयपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
वहीं अलवर, बीकानेर और चूरू में 32.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में 27.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शाम 5:30 बजे तक प्रदेश में आर्द्रता 7 से 50 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।
प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 18 से 21 मार्च के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में मेघगर्जन, तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।
18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, तेज हवा (40–50 किमी प्रति घंटा) और हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
19 और 20 मार्च को इस प्रणाली का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40–50 किमी प्रति घंटा) और बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने इन दिनों में कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से जयपुर, अजमेर, अलवर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, टोंक, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में 19 और 20 मार्च को मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।