Rajasthan Weather: राजस्थान में तापमान में गिरावट, अगले सप्ताह भी साफ और शुष्क रहेगा आसमान, राजस्थान में बदलते मौसम के तेवर — दिन में गर्मी, रात में ठंडक बढ़ी।
Rajasthan Weather: जयपुर। मौसम विभाग जयपुर केंद्र के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 35.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज हो रहा है। अगले 48 घंटों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी अब गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों से हो चुकी है। आगामी 3 से 4 दिनों में यह झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना से भी पूर्ण रूप से वापस हो जाएगा।
राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी भी प्रकार की वर्षा की संभावना नहीं है।
| स्थान | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| जैसलमेर | 35.5 | 20.8 |
| बाड़मेर | 35.4 | 22.1 |
| बीकानेर | 32.4 | 20.9 |
| जयपुर | 31.0 | 19.4 |
| सीकर | 29.5 | 15.5 |
| अजमेर | 30.2 | 16.0 |
| उदयपुर | 32.3 | 18.3 |
| श्रीगंगानगर | 32.5 | 19.6 |