जयपुर

Weather Update 12 May : राजस्थान में लू का रेड अलर्ट, देश में सबसे गर्म शहर रहा बाड़मेर, जानें अगले 5 दिन का मौसम

Weather Update 12 May : मौसम विभाग नै आज मंगलवार को बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, बारां, बूंदी और चित्तौड़गढ़ जिलों में दिन और रात दोनों समय लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
फोटो - AI

Weather Update 12 May : मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, बारां, बूंदी और चित्तौड़गढ़ जिलों में दिन और रात दोनों समय लू चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अगले 4 से 5 दिन तक हीटवेव और ऊष्णरात्रि की स्थिति बनी रह सकती है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। कई स्थानों पर गर्म हवाओं के साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, कोटा, खैरथल-तिजारा, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, धौलपुर, डीग, दौसा, भरतपुर और अलवर जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें

RGHS Update : राजस्थान में RGHS में बड़ा बदलाव संभव, चिकित्सा जगत और सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स के बीच हलचल बढ़ी

तापमान बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा

वहीं राजस्थान में गर्मी अब विकराल होती जा रही है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार यहां तापमान बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा। ये हवा बिना किसी रुकावट में थार में एंट्री कर रही है, इस कारण हीटवेव चल रही है।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम ले सकता करवट

हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम करवट भी ले सकता है। अगले 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

कहां - कितना पारा
फलोदी : 46.8
जैसलमेर : 46.5
बीकानेर : 45.3
जोधपुर शहर : 44.9
चित्तौडगढ़ : 44.2

यहां रात का पारा 30 डिग्री से अधिक
चित्तौड़गढ़ : 30.2
बाड़मेर : 32.3
फलोदी : 33.8
बीकानेर : 30
जालौर : 30.3
तापमान डिग्री सेल्सियस में

जयपुर में आज सुबह 9 बजे तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज

जयपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। गर्मी का असर शुरू हो गया है। दिन और रात के तापमान में अब बढ़ोतरी होगी। जयपुर के मौसम का आज सुबह 9 बजे तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Metro Phase-2 : जयपुर मेट्रो की बल्ले-बल्ले, जेडीए ने सौंपी जमीन, आज से तारबंदी का काम होगा शुरू
Published on:
12 May 2026 09:03 am
Also Read
View All