जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का Big Alert, अगले 34 घंटों में ऐसे रहेगा मौसम

Weather Update : राजस्थान को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी भी हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है
2 min read
• •
Updated: 5 May 2023, 7:30 AM IST
Weather Alert : अगले 24 घंटे में मौसम में फिर होने जा रहा बड़ा बदलाव, चेतावनी जारी
Weather Alert : अगले 24 घंटे में मौसम में फिर होने जा रहा बड़ा बदलाव, चेतावनी जारी

weather update : राजस्थान को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी भी राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी 34 घंटों के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन, अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है।

7-8 मई से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इससे तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। 8-9 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा सकता है।

उदयपुर में मौसम की आंख मिचौली जारी है। सुबह से सूर्य देव के तेवर थोड़े तल्ख नजर आए तो अब तक बंद एसी और कूलर फिर चल पड़े हैं लेकिन दोपहर बाद बादल घिर आए और हवाएं चलीं। कुछ देर बाद फिर से धूप खिल गई। रात में अब भी ठंडक बरकरार है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री से. दर्ज किया गया। इसमें 3 डिग्री से. की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री से बढ़कर 21.8 डिग्री पहुंच गया। इसमें भी 3 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई।

मई के पहले सप्ताह में ही पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम को ठंडा कर दिया है। आमतौर पर मई में लू और गर्मी का प्रकोप रहता है लेकिन इस बार विक्षोभ के असर से हुई बारिश ने गर्मी कम कर दी है। यही कारण है कि अब तक तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा हैं।गौरतलब है कि मौसम विभाग ने प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उदयपुर में भी हल्की बारिश की संभावना जताई थी लेकिन हल्का असर ही दिखाई दिया।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur UP Zila Pramukh : जयपुर में भाजपा को लगा जोरदार डबल झटका, कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत बने उप जिला प्रमुख

राजस्थान में 11वीं पास बना MBBS डॉक्टर, वार्ड बॉय से की शुरुआत, फर्जी डिग्री के दम पर देश के बड़े अस्पतालों का बना चिकित्सक

Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सत्यवीर अलोरिया अध्यक्ष नियुक्त, प्रतीक सिंह को-चेयरपर्सन बने, 7 कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त

घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी