बारिश, ओलों और आंधी के कारण मार्च, अप्रेल और मई में तापमान एक बार राजधानी में 40 डिग्री पार किया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बीकानेर, जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर संभाग में आंधी और बारिश की गतिविधि जारी रही। 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बिजली की गतिविधि देखने को मिली।