जयपुर

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में 3 दिन बारिश, बढेगी सर्दी

Light Rain Alert: 22 से 24 जनवरी के बीच जयपुर–भरतपुर में हल्की बारिश की संभावना।

less than 1 minute read
Jan 17, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

Rajasthan Weather: जयपुर. राजस्थान में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व ईरान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत पर दिखाई देगा। साथ ही सब-ट्रॉपिकल वेस्टर्ली जेट स्ट्रीम भी पूरे वेग के साथ सक्रिय बनी हुई है, जिससे मौसम प्रणाली में हलचल तेज हो रही है।

17 और 18 जनवरी को राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

Weather Update: मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22, 23 और 24 जनवरी के बीच राजस्थान में हल्की बारिश की भी संभावना

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 19 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। वहीं 22 से 24 जनवरी के बीच एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसके असर से जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।

17 से 21 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसान और आमजन आगामी बारिश को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाएं बना सकते हैं। कुल मिलाकर आने वाला सप्ताह ठंड में राहत और हल्की बारिश की उम्मीद लेकर आ रहा है, जिससे मौसम सुहावना बनेगा।

ये भी पढ़ें

Public Transport: हीरापुरा बस स्टैंड से आज शुरू हुआ संचालन, अजमेर और खाटूश्यामजी के लिए 209 बसें दौड़ेंगी

Published on:
17 Jan 2026 02:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर