जयपुर

Weather Update : 1 दिसंबर से राजस्थान में कोल्ड-वेव का IMD अलर्ट, जानें 2-3-4 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 1 दिसंबर से राजस्थान में फिर से कोल्ड-वेव चलेगी। जानिए 2-3-4 दिसंबर को राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?।
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2025, 1:28 PM IST
बीकानेर. शनिवार सुबह ऊनी वस्त्रों में लिपटे स्कूल जाते बच्चे। फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर शीतलहर का दौर लौटने वाला है। मौसम केन्द्र के अनुसार 1 दिसंबर से राजस्थान में फिर से कोल्ड-वेव चलेगी। अधिकांश शहरों में रात का तापमान चार से पांच डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। वर्तमान में शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है, जबकि बाकी अधिकांश क्षेत्रों में यह 10 डिग्री से ऊपर और सामान्य के करीब है। आने वाले तीन दिनों में तापमान में हल्की गिरावट होगी, वहीं 2 दिसम्बर, 3 दिसम्बर से 4 दिसम्बर के दौरान शेखावाटी क्षेत्र में रात का पारा 4-5 डिग्री तक दर्ज होने की संभावना जताई है।

प्रदेश के 4 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से कम हुआ रिकॉर्ड

प्रदेश में शनिवार को बादल छाए रहने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सर्दी का अहसास कम रहा। कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान के चार शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ। आगामी दिनों में सर्द हवाएं बढ़ेंगी और तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

3 दिसंबर के लिए सीकर, झुंझुनूं जिलों में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 3 दिसंबर के लिए सीकर, झुंझुनूं जिलों में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लूणकरणसर में सबसे कम तापमान रहा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान बीकानेर के पास लूणकरणसर में 8.8 और सीकर के पास फतेहपुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं बाड़मेर में कल दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर में आज सुबह तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज

जयपुर में आज सुबह से ही मौसम में ठंड बनी हुई है। तेज गति से हवाएं चल रही हैं। सुबह 7 बजे जयपुर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर का आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated on:
30 Nov 2025, 1:28 PM IST
Published on: