जयपुर

Weather Update : जयपुर में मौसम बदला, सुबह से गिर रही झीनी-झीनी ओस की बूंदें, Visibility घटी, जानें नए साल का IMD Alert

Weather Update : राजस्थान में सर्दी तेज हो गई। नए साल 2025 के पहले दिन 1 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम। जानें मौसम विभाग का क्या है Prediction?

2 min read

Weather Update : राजस्थान में मौसम बदल गया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में कड़ाके की ठंड को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग का Prediction है कि राजस्थान में 3 जनवरी तक कोल्ड-वेव चलेगी। नए साल 2025 की पहली तारीख 1 जनवरी को राजस्थान के कई जिलों में कोल्ड-वेव के साथ घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं जयपुर का मौसम बहुत ठंड हो गया है। जयपुर बीती रात से अचानक मौसम बदल गया। कोहरा धीरे-धीरे घना होता चला गया। सुबह तो जयपुर के कई इलाकों में Visibility मात्र 50 मीटर दर्ज की गई।

जयपुर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

साल 2024 के अंतिम दिन 31 दिसम्बर यानि की मंगलवार सुबह जयपुर का मौसम बेहद ठंड था। सर्द हवाएं चल रहीं थी। जिससे गलन और ठिठुरन का एहसास हो रहा था। सुबह के 11 बजे तक आसमान से झीनी-झीनी ओस की बूंदें गिर रही थी। ऐसा लग रहा था कि जैसे बारिश की फुहार है। सुबह 12 बजे जयपुर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

चार शहरों का रात का पारा 5 डिग्री के आस-पास किया गया दर्ज

राजस्थान के अधिकतर शहरों का रात का तापमान 10 डिग्री से कम चला गया। चार शहरों का रात का पारा 5 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। इसके अलावा 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने एक जनवरी तक प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

माउंट आबू में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया

प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट व अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई। यहां अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated on:
31 Dec 2024 03:58 pm
Published on:
31 Dec 2024 12:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर