जयपुर

Mavath Rain: राजस्थान में मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी, 22, 23 व 24 जनवरी को मावठ की पूरी संभावना

Western Disturbance: शीतलहर से राहत के बाद बारिश की तैयारी, सक्रिय होगा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ। जयपुर सहित कई संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी।

less than 1 minute read
Jan 17, 2026
Weather News
Rain Possibility in Rajasthan (Patrika File Photo)

Weather Update: जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में आगामी दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को शीतलहर से राहत मिली है। दिन में हल्की धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम हुआ है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड अभी भी बनी हुई है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में मावठ की अच्छी संभावना जताई गई है।

22 और 23 जनवरी को जोधपुर व बीकानेर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 23 और 24 जनवरी को शेखावाटी के साथ जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

इस बदलाव से किसानों को रबी फसलों के लिए लाभ मिल सकता है, हालांकि तेज गर्जना और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Published on:
17 Jan 2026 08:33 pm