जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का Yellow Alert, राजस्थान के इन 8 जिलों में 17-18 दिसंबर को चलेगी शीतलहर

Weather Update : मौसम विभाग ने राजस्थान के आठ जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया है। मौसम विभाग के Prediction के अनुसार 18 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इसके बाद मौसम फिर बदल जाएगा।
2 min read
Weather Update Meteorological Department issued Yellow Alert Rajasthan these 8 districts Cold Wave till 17-18 December

Weather Update : राजस्थान का मौसम लगातार बदल रहा है। प्रदेश में शीतलहर का सितम जारी है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी तेज हवाएं प्रदेश में घुसपैठ कर रहीं हैं। मौसम विभाग ने नया Yellow Alert जारी किया है। जिसके अनुसार 17-18 दिसंबर को प्रदेश में शीत लहर चलेगी। प्रदेश के 8 शहरों में शीत लहर चलने का अलर्ट है। मौसम केन्द्र के अनुसार भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, करौली, सीकर, उदयपुर, चूरू, नागौर में शीतलहर का असर रहेगा। इसके अतिरिक्त 16 दिसंबर को सीकर में शीतलहर का अलर्ट है।

सर्द हवाओं से राजस्थान कंपा

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी बरकरार है। जयपुर का मौसम भी बेहद सर्द रहा। जयपुर में कल 14 दिसम्बर को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में आज सुबह मौसम ठंडा था। पर जैसे-जैसे आकाश में सूर्य चमकने लगा तो तापमान बढ़ गया। जिससे लोगों ने बड़ी राहत महसूस हुई। जयपुर का तापमान 11 बजे 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम केंद्र के अनुसार जयपुर का आज रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

रात के पारे में बीते 24 घंटों में 6 डिग्री गिरावट दर्ज

बीते 24 घंटे में राजस्थान के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में माइनस 1.3 डिग्री दर्ज किया गया। यहां चार दिन से लगातार तापमान जमाव बिन्दु से नीचे है। वहीं जोबनेर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में शीतलहर के चलते रात के पारे मेें पिछले 24 घंटों में छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

1- माउंट आबू - 1.4
2- करौली - 1.9
3- चूरू - 2.4
4- भीलवाड़ा - 2.6
5- चित्तौड़गढ़ - 3.2
6- उदयपुर - 3.4
7- अंता-बारां - 3.7
8- सीकर - 4.0
9- पिलानी - 4.5
10- संगरिया - 4.9
11- जयपुर - 6.7

(डिग्री सेल्सियस में)।

Published on:
15 Dec 2024 11:27 am