जयपुर

Weather Update : राजस्थान के 10 जिलों में 3 घंटे में बारिश का अनुमान, 20-25 KMPH गति से चलेगी हवा, मौसम विभाग का ताजा अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग का ताजा अलर्ट। राजस्थान के 10 जिलों में 3 घंटे में बारिश और 20-25 KMPH गति से हवा चलने का अनुमान जताया गया है। जानें 2 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम।
2 min read
Weather Update Meteorological Department Latest Alert Today in 3 hours Rajasthan 10 districts Rain Forecast wind speed 20-25 KMPH
फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान से मानसून विदा हो चुका है। पर मौसम में बड़ी तेजी से बदलाव आ रहा है। एक बार फिर राजस्थान में मौसम पलटेगा। मौसम विभाग का ताजा अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के 10 जिलों में 3 घंटे में बारिश और 20-25 KMPH गति से हवा चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में जयपुर, टोंक, नागौर, सवाई माधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर जिले और आस-पास क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली व कहीं कहीं पर तेज ​हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 20-25 KMPH रहने का अनुमान है।

जयपुर मौसम : 5 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

जयपुर का मौसम आज बेहद सुहावना है। आसमान पर बादल घुमड़ रहे हैं। मौसम विभाग का दोपहर 1 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह बीते 5 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल यानि 2 अक्टूबर दशहरे को बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में जारी रह सकती हैं बारिश की गतिविधियां

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार 5-8 अ€क्टूबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम प्रणालियों में नए निम्न दबाव एवं पश्चिमी विक्षोभ की संभावना के चलते से अगले 7 दिन राजस्थान में कहीं भारी तो कहीं तूफानी बारिश की संभावना है।

दशहरा पर तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह दौर 3 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। 2 अक्टूबर यानि दशहरा (2 अक्टूबर) पर भी तेज बारिश की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश में धौलपुर के सैंपऊ मेंकरीब 4 इंच तो राजधानी जयपुर में करीब 3 इंच पानी बरसा।

Updated on:
01 Oct 2025 01:07 pm
Published on:
01 Oct 2025 01:07 pm