जयपुर

Weather Update : राजस्थान के इन जिलों में 22-23-24 जनवरी को मावठ की संभावना, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके असर से आधे से ज्यादा राजस्थान में मावठ की संभावना है। जानें 22-23-24 जनवरी को राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम।

2 min read
फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात के न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे प्रदेशवासियों को शीतलहर से राहत मिली है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान में 22 जनवरी से एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके असर से आधे से ज्यादा राजस्थान में मावठ की संभावना है।

मौसम केन्द्र के अनुसार राजस्थान के कुछ हिस्सों में 22 से 24 जनवरी के बीच एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 22-24 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के साथ जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यानि की मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के 22 जिले सहित शेखावाटी क्षेत्र में मावठ की भरपूर संभावना है।

ये भी पढ़ें

Railways : रेलवे की बड़ी खबर, जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन आज से रद्द, इन 9 ट्रेनों का संचालन भी रहेगा प्रभावित

राजस्थान में बर्फीली हवा का दौर कमजोर, तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में बर्फीली हवा का दौर कमजोर पड़ा है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे सुबह-शाम की तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिली। दिन और रात का तापमान भी बढ़ा है। प्रदेश के 22 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। सबसे कम रात का पारा करौली में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।

22 जनवरी से शुरू होगा मावठ का दौर

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया राजस्थान में 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश (मावठ) होने की संभावना है।

जयपुर का मौसम बदला, आसमान पर छाए बादल

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में आज सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही थी। सुबह 8 बजे जयपुर का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जयपुर का आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

ये भी पढ़ें

MYSY : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की गाइडलाइन जारी, बिना ब्याज मिलेगा 10 लाख तक का ऋण, आवेदन प्रक्रिया जल्द

Updated on:
18 Jan 2026 07:58 am
Published on:
18 Jan 2026 07:56 am
Also Read
View All

अगली खबर