जयपुर

Weather Update : मानसून की विदाई को लेकर मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, राजस्थान में कल बारिश पर आया अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 7 दिन बाद मानसून की विदाई होगी। 16-17 सितम्बर को राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा, जानें।
less than 1 minute read
Weather Update Meteorological Department New Forecast regarding Monsoon Departure Rajasthan tomorrow rain IMD alert
फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान में पश्चिमी राजस्थान में जहां समय से तीन दिन पूर्व मानसून की विदाई हो रही है, वहीं पूर्वी राजस्थान में अभी सात दिन तक मानसून का असर बना रहेगा। इसके चलते 17 सितंबर से चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 16 सितम्बर को मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में लगातार बढ़ रहा उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव मानसून की विदाई के लिए अनुकूल वातावरण बना रहा है। प्रदेश से मानसून की विदाई का चरण 17 सितंबर से शुरू होता है, लेकिन इस बार तीन दिन पहले यानी 14 सितंबर से मानसून वापस लौटना शुरू हो गया। इसके तहत जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर से मानसून की विदाई हो गई है। इनके अलावा जोधपुर, नागौर और बाड़मेर का कुछ हिस्सा शामिल हैं।

मानसून में अब तक 701.6 MM बारिश हुई

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि राजस्थान में नमी का स्तर कम होने और मौसम के शुष्क होने का संकेत है कि मानसून अब वापस लौटना शुरू हो रहा है। मानसून के मौसम में 413.8 MM बारिश होती है। पर अब तक 70 फीसद यानि की 701.6 MM बारिश हुई है।

जयपुर में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

जयपुर में आज मौसम कुछ नरम और कुछ गरम है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जयपुर में सुबह 8 बजे तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Updated on:
16 Sept 2025 08:43 am
Published on:
16 Sept 2025 08:09 am