जयपुर

Weather Update : आईएमडी का नया अपडेट, जानें राजस्थान में 16-17-18-19-20-21 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग का नया अपडेट जारी हुआ है। आइएमडी अलर्ट में कहा गया है कि एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 18-21 मार्च के दौरान सक्रिय होगा। जानें राजस्थान में 16-17-18-19-20-21 मार्च को कैसा रहेगा मौसम।
less than 1 minute read
Weather Update
फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान में मार्च का आधा महीना बीत गया है। मौसम काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अभी अभी मौसम विभाग का एक ताजा अपडेट आया है। जिसमें कहा गया है कि 18-21 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे राजस्थान के कई इलाकों में 40-50 KMPH रफ्तार से तेज आंधी व बारिश की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश, शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

19-20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा सर्वाधिक असर

मौसम विभाग के अनुसार 19-20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहेगा। इसके असर से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी व कहीं बारिश होने की संभावना है।

उत्तरी-पूर्वी भागों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी दर्ज की गई है। आज उत्तरी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

16-17 मार्च को मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 16-17 मार्च को मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान बढ़ जाएगा।

Published on:
15 Mar 2026 03:08 pm