जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान में 4 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Weather Update : राजस्थान में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग का अलर्ट, है कि राजस्थान में 4 दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। जानें कल कैसा रहेगा मौसम?।
2 min read
Weather Update Meteorological Department Prediction Rajasthan 4 days Severe Cold

Weather Update : राजस्थान में बारिश बंद होने के बाद मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग का Prediction है कि आगामी 2-3 दिन में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, रविवार 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस को तापमान में गिरावट और सर्दी बढ़ने की संभावना है। वैसे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। हालांकि हल्की सर्दी फरवरी के दूसरे सप्ताह तक रहने की संभावना है।

प्रदेश में तापमान में फिर बढ़ेगा

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव की वजह से सुबह और शाम की सर्दी और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। 28-29 जनवरी से उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम हो जाएगा। पश्चिम से आने वाली हवाओं के बढ़ने की संभावना है। जिस वजह से प्रदेश में तापमान में फिर बढ़ेगा।

बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान ऐरनपुरा रोड़ पर रहा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान ऐरनपुरा रोड़ (पाली) में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान नागौर (AWS) में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज 8.30 मिनट पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 40 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

जयपुर का आज, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

वैस प्रदेश में शनिवार सुबह जयपुर में ठंडी हवाएं चल रही थी। जिस वजह से मौसम कुछ सर्द बना हुआ था। पर सुबह 9 बजे सूरज निकालने के बाद तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिस वजह से जनता ने कुछ राहत महसूस की। पर शाम को एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने लगीं। जयपुर में शाम 6.30 बजे तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Updated on:
25 Jan 2025 06:41 pm
Published on:
25 Jan 2025 06:39 pm